बीसी जनसांख्यिकीय सर्वेक्षण अब बंद हो गया है। 200,000 से अधिक लोगों ने इस में भाग लिया। सर्वेक्षण पूरा करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद।

बीसी डेमोग्राफिक सर्वेक्षण के बारे में सामान्य प्रश्न

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


नस्लवाद-रोधी अधिनियम को तैयार करने के दौरान, देशज, अश्वेत तथा अन्य नस्लीय समुदायों ने जानकारी के संग्रहण के संबंध में हमें समन्वित कार्य-प्रणाली को अपनाने का आह्वान किया था ताकि व्यक्तियों को एक ही जानकारी को बार-बार प्रदान करने के लिए न कहा जाए।

समुदायों ने हमें यह भी बताया कि व्यक्तिगत जानकारी के संग्रहण, उपयोग तथा प्रकटन के लिए हमें एकल संगठन की अगुवाई में काम करना चाहिए ताकि प्रणालीगत नस्लवाल की पहचान करने में सहायता मिल सके। हमें इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान करने होंगे कि सांस्कृतिक रूप से सुरक्षित तरीके से इस जानकारी का कैसे संग्रहण किया जाए।

हम चाहते हैं कि समस्त पृष्ठभूमियों के लोग इस सर्वेक्षण में भाग लें ताकि हमें अपनी सेवाओं में सुधार करने में सहायता मिल सके – ताकि हर व्यक्ति के साथ सम्मान और आदर के साथ व्यवहार किया जाए जिसके वे हकदार हैं।1 जून, 2023 के अनुसार बी.सी. में रहने वाले सभी व्यक्तियों को भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

13 वर्ष और अधिक आयु के बी.सी. निवासियों का सर्वेक्षण को पूरा करने के लिए स्वागत है। यदि 13 वर्ष से कम आयु का कोई बच्चा भागीदारी करना चाहता है, तो माता-पिता में से किसी एक द्वारा या कानूनी अभिभावक को उसकी ओर से सर्वेक्षण को पूरा करना होगा।

विक्रमित रूप से चुने गए कुछ बी.सी. परिवारों को सर्वेक्षण को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक पत्र भेजा जाएगा।

हम बी.सी. में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की विविधता को समझना चाहते हैं। 13 वर्ष से कम आयु के बच्चों को खुद सर्वेक्षण को पूरा करने के लिए नहीं कहा जाएगा। इसकी बजाए, माता-पिता में से किसी एक द्वारा, अभिभावक या बच्चे के बारे में अधिकांश जानकारी रखने वाले किसी व्यक्ति द्वारा बच्चे की ओर से सर्वेक्षण को पूरा करना होगा।

हमने अनेक देशज तथा अन्य नस्लीय लोगों से यह सुना है कि वे पिछड़े रह जाते हैं क्योंकि सरकारी सेवाओं को उनको ध्यान में रख कर तैयार नहीं किया जाता है। यह हानिकारक और पीड़ादायक है तथा हर किसी के लिए सशक्त सार्वजनिक सेवाएं उपलब्ध कराने के हमारे लक्ष्य को नुकसान पहुंचता है।

सर्वेक्षण की शुरुआत 6 जून, 2023 को होगी तथा यह 15 अक्टूबर, 2023 को समाप्त होगा।

  • सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक (प्रशांत)
  • शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक (प्रशांत) (वैधानिक छुट्टियों के अलावा)

इस सर्वेक्षण में 19 खंड शामिल हैं:

  • खंड 1: देशज पहचान
  • खंड 2: वंशावली
  • खंड 3: जन्म स्थान
  • खंड 4: सचलता
  • खंड 5: नागरिकता और आप्रवासन की स्थिति
  • खंड 6: भाषा
  • खंड 7: धर्म और आध्यात्मिकता
  • खंड 8: नस्लीय पहचान
  • खंड 9: संस्कृति
  • खंड 10: लिंग और सेक्स
  • खंड 11: यौन अभिमुखन
  • खंड 12: वैवाहिक स्थिति
  • खंड 13: शिक्षा
  • खंड 14: व्यक्तिगत आय
  • खंड 15: पारिवारिक आय
  • खंड 16: अशक्तता
  • खंड 17: देशज डेटा सम्प्रभुता
  • खंड 18: भावी डेमोग्राफिक संग्रहण के लिए पसंदीदा कार्य-प्रणाली
  • खंड 19: भावी नस्लवाद-रोधी शोध

हालांकि कनाडा सरकार द्वारा केनेडियाई जनगणना (केनेडियन सेंसस ऑफ पॉपुलेशन) के तहत इसमें से कुछ जानकारी को पहले से ही एकत्र किया जाता है, लेकिन स्टेटिस्टिक्स कनाडा (Statistics Canada) द्वारा जानकारी को गोपनीय रखा जाता है। इसके मायने हैं कि हम प्रोविंशियल सेवाओं में कमियों का पता लगाने के लिए इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।

हालांकि बी.सी. में सेवाओं की प्रदायगी के लिए कुछ व्यक्तिगत जानकारी अवश्य एकत्र करते हैं, लेकिन सामान्य रूप से हम जाति, नस्ल, पूजा पद्धति या समान पहचानकारकों के बारे में नहीं पूछते या उनकी जानकारी एकत्र नहीं करते हैं। इसके मायने हैं कि हमारे पास इस संबंध में डेटा नहीं है कि सरकारी सेवाओं का इस्तेमाल करते समय लोगों को कहां पर बाधाओं का सामना करना पड़ता है।

नहीं।

इस सर्वेक्षण में प्रश्न जातियता, लिंग, शिक्षा तथा पहचान के अन्य पहलुओं जैसे विषयों पर केन्द्रित हैं ताकि हम यह समझ सकें कि कहां पर प्रणालीगत नस्लवाद हमारी सेवाओं को प्रभावित कर रहा है।

इस बारे में अपने विचार साझा करें कि ब्रिटिश कोलंबिया में रहने वाले अधिक से अधिक लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार कैसे कार्यक्रमों और सेवाओं में सुधार कर सकती है और बी.सी. को एक अधिक न्यायसंगत और समावेशी स्थान बनाने में कैसे हमारी मदद कर सकती है।

यह सर्वेक्षण बी.सी. में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए उसके वहां रहने को अधिक समावेशी बनाने की दिशा में पहला कदम है।

हम सर्वेक्षण में आपके द्वारा प्रदान की गई जानकारी को मौजूदा जानकारी के साथ लिंक करेंगे ताकि यह जांच की जा सके कि अलग-अलग प्रोग्राम और नीतियां भिन्न-भिन्न लोगों के लिए किस तरह से काम करती हैं। इससे उन कमियों तथा बाधाओं की पहचान करने में सहायता मिलेगी जिनके कारण लोग सार्वजनिक सेवाओं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और सामाजिक सहायता से लाभान्वित होने से वंचित हो रहे हैं।

इस जानकारी के साथ, हम उन पहलुओं के संबंध में सूचित निर्णय ले सकते हैं, जहां पर उनकी सबसे अधिक ज़रूरत है। इससे हमें ब्रिटिश कोलम्बिया में रहने वाले लोगों की ज़रूरतों की बेहतर पूर्ति करने में मदद मिलेगी।

हम समझ सकते हैं कि कुछ प्रश्न व्यक्तिगत हो सकते हैं। ये कुछ पहचान संबंधी प्रश्न हैं जिनका प्रयोग आपके बी.सी. निवास के सत्यापन और सर्वेक्षण की जानकारी को दूसरी प्रशासनिक जानकारी जैसे स्वास्थ्य या शिक्षा रिकार्ड के साथ जोड़ने के लिए किया जाएगा। इन प्रश्नों के उत्तर अपेक्षित हैं।

अन्य सभी प्रश्नों के लिए आप ‘मुझे नहीं मालूम/मैं सुनिश्चित नहीं हूं’ या ‘उत्तर देना पसंद नहीं करते’ चुन सकते हैं यदि आप उत्तर नहीं देना चाहते हैं।

सभी उत्तर गोपनीय रखे जाएंगे। आपके उत्तरों को दूसरे उत्तरों के साथ समावेशित किया जाएगा तथा समग्र आंकड़ों को तैयार करने के लिए उनका इस्तेमाल किया जाएगा। कोई भी ऐसी जानकारी प्रकाशित नहीं की जाएगी जिससे किसी व्यक्ति या परिवार की पहचान होती है।

इस सर्वेक्षण से एकत्रित जानकारी को हमारी सेवाओं से संबंधित बाधाओं और कमियों की पहचान करने के लिए मौजूदा जानकारी के साथ संयोजित किया जाएगा। सर्वेक्षण के परिणाम तथा हम इस जानकारी का इस्तेमाल कैसे कर रहे हैं, से संबंधित अपडेट 2024 के प्रारम्भ में antiracism.gov.bc.ca पर उपलब्ध होंगे।

सर्वेक्षण में भाग लेना


यदि आपके परिवार को निमंत्रण पत्र मिलता है, तो आप सर्वेक्षण में भागीदारी करने के लिए अपने मोबाइल फोन के कैमरे के साथ क्यू आर (QR) कोड को स्कैन कर सकते हैं या अपने बेव ब्राउज़र के शीर्ष में एड्रेस बॉर (सर्च बॉर नहीं) में सर्वे लिंक को एंटर कर सकते हैं।

  • सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक (प्रशांत)
  • शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक (प्रशांत) (वैधानिक छुट्टियों के अलावा)

हां।

  • सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक (प्रशांत)
  • शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक (प्रशांत) (वैधानिक छुट्टियों के अलावा)

प्रति परिवार सदस्य द्वारा सर्वेक्षण को पूरा करने में लगभग 15 मिनट लगेंगे।

हां।

परिवार के प्रत्येक सदस्य को पृथक सर्वेक्षण को पूरा करना होगा यदि वे भागीदारी के इच्छुक हैं। आप परिवार के अन्य सदस्य की ओर से सर्वेक्षण को पूरा कर सकते हैं। यदि 13 वर्ष से कम आयु का कोई बच्चा भागीदारी करना चाहता है, तो माता-पिता में से किसी एक द्वारा या कानूनी अभिभावक को उसकी ओर से सर्वेक्षण को पूरा करना होगा।

हम सुझाव देते हैं कि आप अपने संयोजित बीसी ड्राइवर लाईसेंस या बीसी सर्विसेज कार्ड के साथ अपने व्यक्तिगत स्वास्थ्य नम्बर को उपलब्धता को तय कर लें। आपके बी.सी. निवासी होने की पुष्टि करने और मौजूदा प्रशासनिक जानकारी के साथ लिंक करने के लिए आपको कुछ पहचानकारक जानकारी भरने के लिए कहा जाएगा।

नहीं।

आपको अपने व्यक्तिगत स्वास्थ्य नम्बर को उपलब्ध नहीं कराना होगा। लेकिन, यदि आपको ऐसा करना सहज लगता है, तो हम आपको इसे उपलब्ध कराने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

नहीं।

समस्त व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम तथा पते को सर्वेक्षण के उत्तरों से अलग कर दिया जाएगा। कोई भी ऐसी जानकारी प्रकाशित नहीं की जाएगी जिससे किसी व्यक्ति या परिवार की पहचान होती है।

बीसी स्टैट्स आंतरिक लिंकेज उद्देश्यों के लिए व्यक्तिगत पहचानकारकों का इस्तेमाल करेगा। उदाहरण के लिए, हम इस सर्वेक्षण से आपकी जानकारी को प्रशासनिक जानकारी जैसे स्वास्थ्य या शिक्षा रिकार्ड के साथ संयोजित कर सकते हैं। जब इसे पूरा कर लिया जाता है, तो व्यक्तिगत पहचानकारकों को हटा दिया जाएगा।

कुछ पहचान संबंधी प्रश्न हैं जिनकी आवश्यकता आपके बी.सी. निवास के सत्यापन और सर्वेक्षण की जानकारी को दूसरी प्रशासनिक जानकारी के साथ जोड़ने के लिए है। अन्य उत्तर स्वैच्छिक हैं।

लेकिन, प्रत्येक प्रश्न के लिए उत्तर अपेक्षित है ताकि किसी भी उत्तर से दुर्घटनावश चूक न की जाए। यदि आप किसी विशिष्ट प्रश्न का उत्तर नहीं दे सकते या नहीं देना चाहते हैं तो आपके पास ‘उत्तर देना पसंद नहीं करते’ या ‘मुझे मालूम नहीं है/मैं सुनिश्चित नहीं हूं’ का विकल्प चुन सकते हैं।

नहीं।

यह स्वैच्छिक सर्वेक्षण है तथा आपके लिए इसे पूरा करना ज़रूरी नहीं है। यदि आप सर्वेक्षण को पूरा न करना चुनते हैं, तो आपको हमें सूचित करने की आवश्यकता नहीं है।

हां।

जब आप सर्वेक्षण शुरु करते हैं, तो आप ‘स्टाप एण्ड रिज्यूम लेटर (Stop and resume later)’ बटन पर क्लिक कर सकते हैं। आपको ईमेल एड्रेस लिखने के लिए कहा जाएगा जिस पर हम आपको दो ईमेल भेजेंगे। पहली ईमेल में प्रश्नावली पर जाने का लिंक और एक्सेस कोड होगा। आप एक अलग ईमेल में पासवर्ड प्राप्त करेंगे।

फिर से सर्वेक्षण को एक्सेस करने के लिए, ईमेल में प्रदान किए गए सर्वेक्षण लिंक पर क्लिक करें तथा अपने एक्सेस कोड और पासवर्ड को लिखें।

जहां से आप ने सर्वेक्षण को छोड़ा था, वहीं से आप फिर से शुरुआत कर सकेंगे। आप इस जानकारी का प्रयोग टेलीफोन एजेन्ट के साथ अपने सर्वेक्षण को फिर से शुरु करने के लिए भी कर सकते हैं।

‘सब्मिट’ बटन को क्लिक करके, आप अपने उत्तर बीसी डेमोग्राफिक सर्वेक्षण को सब्मिट करेंगे। यदि आप अपने उत्तर बदलना चाहते हैं, तो एक अन्य सर्वेक्षण पूरा करें तथा हम आपके सर्वाधिक नवीनतम उत्तरों को सबसे सटीक मानेंगे।

अभिगम्यता और भाषा


सर्वेक्षण को अरबी, चीनी (परम्परागत तथा सरलीकृत), अंग्रेजी, फारसी, फ्रांसिसी, हिन्दी, जापानी, कोरियाई, पुर्तगाली, पंजाबी, स्पेनिश, टेगालॉग, उर्दू तथा वियतनामी सहित 15 भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा।

हां।

सर्वेक्षण स्क्रीन रीडर्स के लिए उपलब्ध है।

  • सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक (प्रशांत)
  • शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक (प्रशांत) (वैधानिक छुट्टियों के अलावा)

सर्वेक्षण को इंटरनेट एक्सेस के साथ किसी मोबाइल डिवाइस या डेस्कटॉप कम्प्यूटर पर पूरा किया जा सकता है।

  • सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक (प्रशांत)
  • शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक (प्रशांत) (वैधानिक छुट्टियों के अलावा)

निजता और गोपनीयता


हम निर्णय लेने के एक मॉडल का विकास करने के लिए बी.सी. में फर्स्ट नेशन्स तथा मेटिस संगठनों के साथ काम करेंगे तथा उन नेशन्स के निर्देश के बिना नेशन्स के बारे में जानकारी का इस्तेमाल या आंकड़ों का प्रकाशन नहीं करेंगे। फर्स्ट नेशन्स और मेटिस लोगोंके बारे में देशज डेटा सम्प्रभुता के बारे में हमारी वचनबद्धताओं के बारे में अधिक पढ़ें।

बीसी डेमोग्राफिक सर्वेक्षण गोपनीय है लेकिन यह अनामित नहीं है।

आपके द्वारा प्रदान की गई जानकारी को दूसरे उत्तरों के साथ समावेशित किया जाएगा तथा समग्र आंकड़ों को तैयार करने के लिए उसका इस्तेमाल किया जाएगा। कोई भी ऐसी जानकारी प्रकाशित नहीं की जाएगी जिससे किसी व्यक्ति या परिवार की पहचान होती है।

बीसी स्टैट्स को सुरक्षित रूप से जानकारी के संग्रहण तथा डेटा के इस्तेमाल का 100 से अधिक वर्षों का अनुभव है ताकि बी.सी. निवासियों के लिए सेवाओं से संबंधित सुधार में सहायता की जा सके। इस सर्वेक्षण में प्राप्त सभी उत्तरों को गोपनीय और सुरक्षित रूप से स्टोर किया जाएगा जिसके लिए केवल बीसी स्टैट्स कर्मचारियों को ही एक्सेस प्रदान की जाएगी।

इस सर्वेक्षण से एकत्रित जानकारी को हमारी सेवाओं से संबंधित बाधाओं और कमियों की पहचान करने के लिए मौजूदा जानकारी के साथ संयोजित किया जाएगा।

इस जानकारी के साथ, हम अपनी सेवाओं और लक्षित सहायताओं में सूचित बदलाव करेंगे जहां पर उनकी सर्वाधिक आवश्यकता है ताकि ब्रिटिश कोलम्बिया में रहने वाले सभी लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें।

सर्वेक्षण के परिणाम तथा हम इस जानकारी का इस्तेमाल कैसे कर रहे हैं, से संबंधित अपडेट 2024 के प्रारम्भ में antiracism.gov.bc.ca पर उपलब्ध होंगे।