बी.सी. सार्वजनिक सेवा को और अधिक विविधतापूर्ण बनाना


2024 में प्रथम राष्ट्र के कर्मचारी
2024 में मेटिस कर्मचारी

बी.सी. पब्लिक सर्विस में कार्यरत फर्स्‍ट नेशंस के लोगों का इक्जिक्‍यूटिव और मैनेजमेंट स्तर पर प्रतिनिधित्व कम है।

बी.सी. पब्लिक सर्विस के लिए बेंचमार्क की तुलना में मेटिस कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व इक्जिक्‍यूटिव और मैनेजमेंट भूमिकाओं में थोड़ा अधिक दर पर किया जाता है।

बी.सी. पब्लिक सर्विस में इनुइट कर्मचारियों की संख्या कम है। बी.सी. पब्लिक सर्विस में कार्यकारी स्तर पर कोई इनुइट कर्मचारी नहीं हैं। इनुइट कर्मचारियों में से लगभग आधे मैनेजमेंट भूमिका में हैं। हालांकि, छोटे सैंपल साइज़ के कारण यह बढ़ गया है क्योंकि एक कर्मचारी का प्रतिशत पर महत्वपूर्ण प्रभाव हो सकता है। इससे बी.सी. पब्लिक सर्विस में बेंचमार्क स्तरों की सार्थक तुलना करना कठिन हो जाता है।

6.9 प्रतिशत के बेंचमार्क की तुलना में, सहायक भूमिकाओं में फर्स्‍ट नेशंस और मेटिस कर्मचारियों की संख्या थोड़ी कम है। हमारे नमूने में सहायक भूमिकाओं में कोई इनुइट कर्मचारी नहीं था।

2024 में बी.सी. पब्लिक सर्विस के पदों में नस्लीय प्रतिनिधित्व
2024 में बी.सी. पब्लिक सर्विस में सहायक पदों में नस्लीय प्रतिनिधित्व

21.6 प्रतिशत के साथ, श्वेत कर्मचारी बी.सी. पब्लिक सर्विस में सबसे अधिक संख्या में इक्जिक्‍यूटिव और मैनेजमेंट भूमिकाएं रखते हैं।

इक्जिक्‍यूटिव और मैनेजमेंट भूमिकाओं में अश्वेत, चीनी, जापानी, लैटिन अमेरिकी और दक्षिण-पूर्व एशियाई कर्मचारियों का प्रतिशत बी.सी. लोक सेवा बेंचमार्क से थोड़ा नीचे, यानी 3 प्रतिशत के भीतर है।

अरबी, फिलिपिनो, दक्षिण एशियाई और पश्चिम एशियाई कर्मचारी कार्यकारी और प्रबंधन भूमिकाओं में बेंचमार्क से 3 प्रतिशत से अधिक नीचे थे। इक्जिक्‍यूटिव और मैनेजमेंट भूमिकाओं में कोरियाई कर्मचारियों का प्रतिशत 9.9 प्रतिशत था।

11.9 प्रतिशत के साथ, सहायक भूमिकाओं में पश्चिम एशियाई कर्मचारियों की संख्या बी.सी. पब्लिक सर्विस के लिए मानक से लगभग दोगुनी है। अरबी, अश्वेत, फिलिपिनो और लैटिन अमेरिकी कर्मचारी भी सहायक भूमिकाओं में अधिक प्रतिनिधित्व करते हैं।

आगे क्या होगा