बीसी जनसांख्यिकीय सर्वेक्षण अब बंद हो गया है। 200,000 से अधिक लोगों ने इस में भाग लिया। सर्वेक्षण पूरा करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद।
बी.सी. सरकारी सेवाओं में कमियों को दूर करने में मदद करें
हर कोई मजबूत सार्वजनिक सेवाओं तक पहुंच का हकदार है। बी.सी. जनसांख्यिकीय सर्वेक्षण भरने से, आप बी.सी. में प्रणालीगत नस्लवाद को संबोधित करने में मदद कर सकते हैं और सार्वजनिक सेवाओं को अधिक न्यायसंगत और समावेशी बना सकते हैं।
इसमें केवल 15 मिनट लगते हैं।


Do your part!
यदि आप बी.सी. में रहने वाले 13 वर्ष या उससे अधिक आयु के निवासी हैं, तो आपको भाग लेने के लिए निमंत्रित किया जाता है। 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की ओर से उनके माता-पिता या कानूनी अभिभावक सर्वेक्षण पूरा कर सकते हैं।
प्रणालीगत नस्लवाद और संस्थागत भेदभाव के अन्य स्वरूपों की पहचान करने के लिए, हमें यह पहचानने में सक्षम होना चाहिए कि यह कहां हो रहा है। ऐसा करने के लिए हमें बी.सी. में सेवाओं का उपयोग कौन कर रहा है, और वे सेवाएं लोगों के लिए कैसे काम कर रही हैं, इसके बारे में अधिक जानकारी की आवश्यकता है।
हालांकि, हम लोगों के निजता के अधिकार, विशेष रूप से उनकी पहचान के बारे में, को भी पहचानते और उसका सम्मान करते हैं।
इसलिए हम अनिवार्य जनगणना करने या सेवाओं तक पहुंचने के हिस्से के रूप में यह जानकारी मांगने के बजाय लोगों से स्वैच्छिक बी.सी. डेमोग्राफिक सर्वे भरने के लिए कह रहे हैं।
सर्वेक्षण भरने का चयन करके – आप बी.सी. में सभी के लिए सेवाओं को मजबूत और अधिक सुलभ बनाने में मदद करेंगे।
बी.सी. डेमोग्राफिक सर्वे में जातीयता, लिंग, शिक्षा, आय और पहचान के अन्य पहलुओं के बारे में प्रश्न शामिल हैं। सभी सर्वेक्षण प्रतिक्रियाओं को गोपनीय रखा जाएगा।
सर्वेक्षण 15 भाषाओं में उपलब्ध है:
- English
- Français
- 中文(简体)
- 中文(繁體)
- हिंदी
- عربى
- 日本語
- 한국어
- Português
- ਪੰਜਾਬੀ
- Español
- Tagalog
- اردو
- Tiếng Việt
- فارسی
सर्वेक्षण से हम जो जानकारी एकत्र करते हैं, उसे मौजूदा जानकारी से जोड़ा जाएगा ताकि हम उन सेवाओं की पहचान कर सकें जहां लोग बाधाओं का सामना कर रहे हैं या उन्हें न्यायसंगत लाभ नहीं मिल पा रहा है।
बीसी डेमोग्राफिक सर्वेक्षण के बारे में सामान्य प्रश्न
बीसी डेमोग्राफिक सर्वेक्षण से हमें व्यवस्थागत नस्लीयता की पहचान करने और हमारी सेवाओं में सुधार करने में सहायता मिलेगी। यदि आप बी.सी. निवासी हैं और आपकी आयु 13 वर्ष या अधिक है, तो आपको भागीदारी के लिए आमंत्रित किया जाता है।
क्या आप इस संबंध में अधिक जानना चाहते हैं सर्वेक्षण में किस तरह से भागीदारी करें या आपकी जानकारी का कैसे इस्तेमाल किया जाएगा?
मूल निवासी अधिकार घोषणा अधिनियम (डिक्लेयरेशन ऑफ द राइट्स ऑफ इंडीजिनस पीपल्स एक्ट)
यह सर्वेक्षण मूल निवासी अधिकार घोषणा अधिनियम (डिक्लेयरेशन ऑफ द राइट्स ऑफ इंडीजिनस पीपल्स एक्ट) के अनुरूप विकसित और वितरित किया जा रहा है, जिसमें मूल निवासी के स्वयं को परिभाषित करने और उनके डेटा के स्वामित्व के अधिकार शामिल हैं।


डेटा सुरक्षा
बी.सी. स्टैट्स द्वारा आपकी जानकारी एकत्रित, संरक्षित और गोपनीय रखी जाएगी।
आपके द्वारा प्रदान की जाने वाली जानकारी निम्न के तहत एकत्र की जाएगी:
आपके द्वारा सर्वेक्षण में साझा की गई जानकारी का उपयोग अन्य सांख्यिकीय और अनुसंधान उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है और/या अन्य सर्वेक्षण या प्रशासनिक जानकारी जैसे शिक्षा या स्वास्थ्य रिकॉर्ड के साथ जोड़ा जा सकता है।
गोपनीयता की रक्षा के लिए पहचान करने वाली सभी जानकारी हटा दी जाएगी। जब सर्वेक्षण के परिणाम प्रकाशित किए जाएंगे, तो आपकी प्रतिक्रियाएं दूसरों की प्रतिक्रियाओं के साथ जोड़ दी जाएंगी ताकि आपकी पहचान न हो सके।
बी.सी. स्टैट्स के बारे में
बी.सी. स्टैट्स इस जानकारी को एकत्रित करने के कार्य की अगुवाई कर रहा है।
वे बी.सी. में लोगों और अर्थव्यवस्था के बारे में आंकड़ों के हमारे भरोसेमंद स्रोत हैं।

आप बी.सी. में प्रणालीगत नस्लवाद को संबोधित करने में कैसे मदद कर सकते हैं
डॉ जून फ्रांसिस, अध्यक्ष, नस्लवाद विरोधी डेटा समिति, बी.सी. जनसांख्यिकीय सर्वेक्षण लेने के महत्व पर अपने विचार साझा करती हैं।
क्या आप जानते हैं?
1 जून, 2023 को, हमने बी.सी. में लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करने के लिए नस्ल-विरोधी शोध प्राथमिकताओं को जारी किया। इस सर्वेक्षण के माध्यम से हम जो जानकारी एकत्र करते हैं, उसका उपयोग इन प्राथमिकताओं पर परिणाम प्राप्त करने के लिए किया जाएगा।